गरीब, असहाय लोगों की मदद को आगे आएं संस्थाएं-हिमाशु वालिया

पीयूष वालिया

अमित मंगोलिया

सनातन सेवा मिशन ट्रस्ट के तत्वाधान में गरीब असहाय निर्धन परिवारों के साथ साथ सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं व बंदरों को खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। चण्डी देवी मंदिर प्रांगण में बैठे बंदरों को गुड़ चना खाने के लिए दिया गया। मिशन के द्वारा बैरागी कैंप में निवास कर रहे परिवारों को खाना वितरित किया गया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव हिमांशु वालिया ने कहा कि लाॅकडाउन के चलते गरीब असहाय निर्धन परिवारों की सहायतार्थ के लिए रोज खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही आवारा पशुओं को भी चारा देने का काम सदस्यों द्वारा निरंतर चलाया जा रहा है। हिमांशु वालिया ने कहा कि गरीब असहाय निर्धन परिवारों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। जो लोग खाद्य सामग्री खरीदने में असमर्थ हैं। उनको कच्ची सामग्री भी वितरित की जा रही है। हमारा उद्देश्य है कि झोंपड़पट्टी में निवास कर रहे लोग अपने घरों से बाहर ना निकलें और उनके घर पर भोजन की व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवाभाव से ही लाॅकडाउन का पालन किया जा सकता है। संपन्न लोग आर्थिक रूप से कमजारे वर्गो की सहायता करने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस दुनिया में महामारी का रूप ले रहा है। ऐसे में सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन सभी को करना चाहिए। शालू आहूजा व महेंद्र कुकरेजा ने कहा कि ट्रस्ट के सदस्य लगातार लाॅकडाउन के प्रति भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सेनेटाइजर व माॅस्क का उपयोग सभी को करना चाहिए। एक दूसरे से दूरी बनाकर रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि निर्धन परिवार की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बैरागी कैंप में निवास कर रहे लोगों को सहायता पहुंचायी जा रही है। खाने के साथ साथ खाद्य सामग्री भी वितरित की जा रही है। संकट इस घड़ी में सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। जानवरों का भी विशेष ध्यान सभी को करना चाहिए। सड़कों पर घूम रहे जानवरों को चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। मंदिरों के प्रांगण में बड़ी संख्या में बंदर रहते हैं। इन जानवरों के खाने की व्यवस्था को भी सदस्यों द्वारा लागू कराया जा रहा है। इस अवसर पर अंशुल अहलूवालिया, अमित वालिया, विनय कुमार, रक्षित वालिया, गौरव अहलूवालिया आदि ने भी सहयोग प्रदान किया।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

ग्राम प्रधान ने की मानवता की मिसाल पेश भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाप्पुर में ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र ने पूरे गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया

Next post

ग्राम प्रधान वाज़िद अली ने सैकड़ों गरीब विधवा महिलाओं, गरीब परिवार की महिलाओं,को किया राशन वितरित और सावधान रहने की अपील।

Post Comment