9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं Kangana Ranaut,

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस kangana Ranaut ने शुक्रवार को एक और ट्वीट कर सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है. इस ट्वीट में कंगना ने लिखा है, ‘मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस नहीं आने के लिए धमकी दे रहे हैं. इसलिए मैंने अब आने वाले सप्ताह में 9 सितंबर को मुंबई की यात्रा करने का फैसला किया है. मैं उस समय को पोस्ट करूंगी, जब मैं मुंबई हवाई अड्डे पर उतरूंगी. किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले.’ सोशल मीडिया पर अब कंगना का ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है.

118677173_346020300086965_7264480565748867776_n.jpg?_nc_cat=102&_nc_sid=b96e70&_nc_ohc=zK2RHHnKcrkAX97UNwt&_nc_ht=scontent-sin6-2 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं Kangana Ranaut,

के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. उनके इस ट्वीट के बाद यूजर्स उनके सपोर्ट में उतर गए हैं. एक यूजर ने लिखा है ‘नसीरुद्दीन और अमीर खान बोले इंडिया में डर लगता हैं तो हीरो और कंगना बोले मुंबई में डर लगता हैं तो विलेन. जो आज कंगना को कह रहे हैं मुम्बई मत आना, उन्होंने कभी नसीरुद्दीन और आमिर खान को बोला अब इंडिया मत आना?.’ वहीं, एक अन्य यूजर ने कंगना के सपोर्ट में लिखा है कि ‘किसी के पिता की जागीर है मुंबई? ये महाराष्ट्र में क्या हो रहा है?.’ साथ ही ट्विटर पर लोग कंगना को क्वीन और शेरनी भी बता रहे हैं.

बता दें, कंगना ने गुरुवार को बॉलीवुड सितारों के बजाय शिवसेना नेता संजय राउत को आड़े हाथों ले लिया. दरअसल, संजय राउत ने धमकी भरे लगजे में मुंबई वापस न आने को कहा था, जिस पर कंगना बिगड़ गई थीं और उन्होंने शिवसेना राज में मुंबई की तुलना पीओके से कर दी. उन्होंने निशाना तो शिवसेना सरकार पर साधा था, लेकिन जिस तरह से लिखा गया, उससे उनके विरोधियों को मौका मिल गया कि उस बयान को मुंबई के खिलाफ दिखाकर कंगना को निशाने पर लिया जाए. इसलिए लिए कंगना के खिलाफ तीन-चार ट्रेंड चलाए गए और इस मामले में कई सितारे बिना कंगना का नाम लिए सामने आ गए, जिनमें रितेश देशमुख, उर्मिला मातोंडकर, दिया मिर्जा और कुबरा सैत शामिल हैं.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment