गंगा सफाई को दिया जायेगा जन आन्दोलन का रूप – मेलाधिकारी दीपक रावत

Haridwar/18/October – मेलाधिकारी कुम्भ मेला 2021 हरिद्वार दीपक रावत ने गंगा के सफाई अभियान का नेतृत्व किया।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि गंगा सफाई को जन आन्दोलन का रूप दिया जाएगा। उन्होने कहा कि आगामी कुम्भ मेला 2021 में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और निर्मल गंगा के बीच भव्य और दिव्य आस्था का अनुभव होगा।

मेलाधिकारी ने अपील किया कि श्रद्धालु गंगा में कपड़े,बस्तु इत्यादि गन्दगी न् डाले और गंगा को साफ रखने में अपना योगदान दे।

इस सफाई अभियान के लिये नोडल विभाग नगर निगम हरिद्वार को बनाया गया। आज गंगा सफाई अभियान में गंगा सभा,एन एस एस ,आकांशा ग्रुप ,स्पर्श गंगा इत्याद ने अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर मेलाधिकारी डॉ ललित मिश्रा, हरबीर सिंह सहित मेला के अन्य अधिकारी ,कर्मचारियों ने भी गंगा सफाई में अपना योगदान दिया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment