500 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार

500 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार

कोटद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदया, पौडी गढ़वाल, कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा “नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान हेतु आदेशित किया है, अपर पुलिस अधीक्षक, महोदया, कोटद्वार, श्रीमती मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग अभियुक्त मुकीम को सिद्ध बली पुलिया के पास से 500 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह उक्त *चरस को चमोली जिले के निजमुला घाटी से लेकर आ रहा था जिसे वह मैदानी क्षेत्रों कोटद्वार, नजीबाबाद, बिजनौर आदि में बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाने हेतु ले जा रहा था। जिस संबन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। *पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूक कार्यक्रम व कांउन्सलिंग की जा रही है। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है, ताकि नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लग सके। जनपद पुलिस द्वारा विगत माह में एनडीपीएस के अन्तर्गत 20 अभियोग, 20 व्यक्तियों के विरूद्ध पंजीकृत कर कुल अनुमानित कीमत रू0 – 6,41,250/- (छः लाख, इक्तालीस हजार, दो सौ पचास रूपये) अवैध मादक पदार्थो (चरस, गांजा, स्मैक) बरामदगी हुई है।अभियुक्त का नाम पताः-मुकीम पुत्र मसीह उल्लाह निवासी पठानपुर नियर कुरेशिया मस्जिद नजीबाबाद, जिला- बिजनौर (उ0प्र0)।
बरामद मालः-500 ग्राम अवैध चरस रुपये 7,000/- नगद
पंजीकृत अभियोगः मु0अ0सं0- 45/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम मुकीम । पुलिस टीमः-उ0नि0 विकसित पंवार
.हे0 कान्स. सुशील कुमार सीआईयू
कान्स. चेतन कान्स. आबिद अली सीआईयू. कान्स. अमरजीत सीआईयू आदि मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।