मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कैंची धाम में बाबा नीम करौली से लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कैंची धाम में बाबा नीम करौली से लिया आशीर्वाद

 

भवाली : बाबा के दरबार कैंची धाम में कई बड़े-बड़े राजनेता शीश झुका चुके है। शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी बाबा की आस्था यहाँ खींच लाई। मुख्यमंत्री ने बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को नैनीताल में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण किया। लोकार्पण कर वह कैंची धाम के लिए लिए रवाना हुए। करीब 3:19 मिनट पर कैंची धाम में पहुँचे। जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं व उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के राज्य मंत्री उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल व स्थानीय महिलाओं द्वारा उनका पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। वही मंदिर में प्रवेश करने के बाद मुख्यमंत्री ने बाबा की  प्रतिमा के सम्मुख शीश झुकाया। मंदिर प्रबंधन ने बाबा से जुड़े रहस्यों व उनके चमत्कारों से रूबरू करवाया।

उधर, मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए अल्मोड़ा रोड व मंदिर में पुलिस बल मुस्तेदी से तैनात रहा। वहीं मुख्य मंत्री के आगमन पर भवाली तिराहे पर वाहनों को रोक दिया गया। जिससे भीमताल रोड, नैनीताल रोड पर 1 किमी तक वाहनों का जाम लगा रहा।

 

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।