मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने एयर एम्बुलेंस भेज महिला को दिया जीवनदान

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का वो चेहरा और दिल फिर देखिए। इस से पता लगता है कि वे प्रदेश की जनता के प्रति कितने संवेदनशील हैं। उनके निर्देश पर जनपद टिहरी गढ़वाल के ग्राम मौली गांव निवासी श्रीमती मेहाजबी कुरेशी को उपचार हेतु एयर एम्बूलेंस द्वारा एम्स ऋषिकेश लाकर भर्ती कर दिया गया है।

air-ambulance-300x200 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने एयर एम्बुलेंस भेज महिला को दिया जीवनदानश्रीमती मेहाजबी कुरेशी जो कि 07 माह की गर्भवती महिला है तथा उनको चिकित्सक द्वारा सुरक्षित प्रसव हेतु एम्स ऋषिकेश रैफर किये जाने की सलाह दी थी। उनके द्वारा सड़क मार्ग से ऋषिकेश जाने में खतरा होने के दृष्टिगत एम्स ऋषिकेश तक पहुंचाने हेतु एयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराये जाने का जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा भी मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया था। जिसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा तुरन्त प्रदान कर उन्हें एम्स में भर्ती करा दिया गया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।