और मजबूत होगा देवस्थानम बोर्ड, मुख्यमंत्री ने दी केंद्र के दो अफसरों को नामित करने की मंजूरी

और मजबूत होगा देवस्थानम बोर्ड, मुख्यमंत्री ने दी केंद्र के दो अफसरों को नामित करने की मंजूरी

 

देहरादून: चारधाम यात्रा शुरू होने से ठीक पहले प्रदेश सरकार ने देवस्थानम बोर्ड और मजबूत बनाने की कसरत शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसमें केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव स्तर के दो अधिकारियों को नामित करने की मंजूरी दी है। 

प्रदेश सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को ही चार धाम यात्रा के संचालन की जिम्मेदारी दी हुई है। कोरोना के कारण पिछले साल की यात्रा प्रभावित हुई थी और देवस्थानम बोर्ड को भी खासी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस बार बद्रीनाथ धाम के कपाट 18 मई को खुल रहे हैं।

इस बार कोरोना का संकट भी फिलहाल कम ही नजर आ रहा है। ऐसे में देवस्थानम बोर्ड का काम भी बढ़ गया है। दूसरी ओर, चार धाम यात्रा में अन्य राज्यों के लोग भी शामिल होते हैं। ऐसे में बोर्ड को केंद्र सरकार का सहयोग भी लेना पड़ता है। बताया गया कि उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन संशोधन अधिनियम 2020 के तहत केंद्र सरकार के संस्कृति और पर्यटन विभाग के एक-एक संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बोर्ड में नामित करने की व्यवस्था है। इसके लिए प्रदेश के संस्कृति और धर्मस्व विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया था। मुख्यमंत्री की मंजूूरी के बाद अब इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।