अधिकारियों की नकेल कसने में सरकार नाकाम- मोर्चा

Table of Contents

अधिकारियों की नकेल कसने में सरकार नाकाम- मोर्चा

मंत्री -विधायकों की नहीं हो रही तो आमजन का क्या हाल होगा !

सरकार -अधिकारियों की घोटालेबाजी में जुगलबंदी बन रही जनसुनवाई में बाधा !

विपक्ष की बात सुनना तो दूर, सत्ता पक्ष की भी नहीं हो रही सुनवाई !

जनता दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर !

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सरकार -अधिकारियों की घोटालेबाजी माफिया गिरी में सांठगांठ के चलते प्रदेश में जन सुनवाई नहीं हो रही है  यहां तक की मंत्री विधायकों की बात सुनना भी अधिकारी जरूरी नहीं समझते

नेगी ने कहा कि प्रदेश में इस माफियागिरी के चलते अधिकारियों के सर पर नशा चढ़कर बोल रहा है, जिस कारण इनको मंत्री विधायक सिर्फ कीट पतंगे ही नजर आते हैं

हैरानी की बात यह है की इनकी पार्टी के 95% से अधिक नेता विधायक भी सुनवाई न होने के कारण मुंह छुपाए फिर रहें हैं

नेगी ने कहा कि जनता अपने छोटे-मोटे कामों को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट- काट कर परेशान हाल है ! मोर्चा जनता से अपने हक के लिए उठ- खड़े होने की अपील करता है  पत्रकार वार्ता में- दिलबाग सिंह, सुशील भारद्वाज आदि थे

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment