हरिद्वार को मिलेगी करोड़ों की सौगात

हरिद्वार को मिलेगी करोड़ों की सौगात

गडकरी और डॉ.निशंक करेंगे 5400 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

हरिद्वार। हरिद्वार क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 5400 करोड़ रुपये की लागत वाले ढाई सौ किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री तथा सांसद हरिद्वार डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक के हाथों इन कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास दोपहर साढ़े बारह बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग से होगा,जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे।
इस कार्यक्रम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल(सेवानिवृत्त) डॉ.वी.के.सिंह, पशुपालन,डेयरी एवं मत्स्यपालन राज्यमंत्री डॉ.संजीव कुमार वालियान, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड मदन कौशिक, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण,लघु सिंचाई एवं पर्यटन मंत्री उत्तराखंड सतपाल महाराज इत्यादि उपस्थित रहेंगे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।