लगभग दस माह में आचारसंहिता लग जाएगी, कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार

लगभग दस माह में आचारसंहिता लग जाएगी, कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार

50-55 विभाग स्वयं के पास रख के बैठे है मुख्यमंत्री, विकस कार्य ठप्प: रविन्द्र सिंह आनन्द

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, रविन्द्र सिंह आनन्द ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मंत्रिमंडल विस्तार के बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब जबकि चुनाव को कुछ ही समय रह गया है तो मुख्यमंत्री जी मंत्रीमंडल विस्तार की बात कर रहे है। पिछले 4 वर्ष से मुख्यमंत्री जी 50 से 55 विभाग अपने पास रखे हुए है। श्री आनन्द ने आरोप लगाया कि यदि ऐसे में वो एक विभाग की विवेचना करें तो उसी विभाग का नम्बर दोबारा कई माह में आयेगा।
यही कारण है कि राज्य में विकास कार्य ठप्प पड़े है।

आनन्द ने कहा कि अब फरवरी हो गया है और दिसम्बर में चुनाव आचार संहिता लग जाएगी। जब चार साल में जो काम नहीं हुआ वो अब कर के क्या होगा। रविन्द्र आनन्द ने कहा कि इसमे भी मुख्यमंत्री जी को ये समझ आ गया है कि पिछले लंबे समय से उनके कई विधायक उनसे नाराज़ चल रहे है कि उन्होंने कोई पद नहि बांटे है तो वे उनको मनाने का भी प्रयास कर रहे है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।