करोड़ों के बिल तो पहुंचे, लेकिन सामान नहीं ! आयोग ने सचिव को दिए जांच के निर्देश- मोर्चा

करोड़ों के बिल तो पहुंचे, लेकिन सामान नहीं ! आयोग ने सचिव को दिए जांच के निर्देश- मोर्चा

किसके सांथ हुई हैदराबाद में साइकिल डील किसके सांथ गया मंत्री हवाईजहाज में अगली स्टोरी में जरूर पढ़ें

कर्मकार कल्याण बोर्ड में करोड़ो रुपए के सामान परिवहन का है मामला |

साइकिल, सिलाई मशीन, टूल किट, सोलर लालटेन आदि खरीद का है मामला !

सामान किस वाहन से आया, विभाग के पास नहीं है कोई दस्तावेज !

मोर्चा ने खटखटाया था सूचना आयोग का दरवाजा |

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने कहा कि कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा की गई करोड़ों रुपए की खरीद के बिल तो विभाग के पास पहुंच गए थे, लेकिन सामान यथा साइकिल, टूल किट, सिलाई मशीन, सोलर लालटेन, वेल्डिंग मशीन आदि किस वाहन के द्वारा बोर्ड के पास पहुंचा, उक्त से संबंधित दस्तावेज विभाग के पास नहीं होने के मामले में मोर्चा द्वारा सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया गया था | अपील पर कार्रवाई करते हुए मा.सूचना आयुक्त श्री जेपी ममगई ने प्रकरण को बहुत ही गंभीर माना एवं यह पाया कि सामान परिवहन के मामले में गड़बड़ी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता | बोर्ड के जालसाज अधिकारियों ने मिलकर गरीब मजदूरों से उनका हक छीनने का काम किया था | उक्त मामले में श्री ममगई ने कर्मकार कल्याण बोर्ड की सचिव को जांच के निर्देश दिए | शर्मा ने कहा कि विभाग के पास न तो फार्म-31/ ई-वे बिल की प्रतियां मौजूद हैं और न ही ट्रक इत्यादि के नाम व नंबर ,जिससे प्रतीत होता है कि विभाग द्वारा करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया ! मोर्चा गरीब श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा एवं भ्रष्ट अधिकारियों को बर्बाद करके ही दम लेगा |

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।