कर्मकार कल्याण बोर्ड की वेबसाइट पर श्रम मंत्री नाम गायब

देहरादून। कर्मकार कल्याण बोर्ड में मंत्री हरक सिंह रावत के कार्यकाल की जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। खास बात ये है कि हरक सिंह रावत के अध्यक्ष पद से हटने के बाद नए बोर्ड ने मंत्री हरक सिंह रावत के ही कार्यकाल की जांच को फोकस किया। उधर, हरक सिंह रावत के खिलाफ जिस तरह एक के बाद एक मामले सामने आए, उसने भी नए बोर्ड की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। बहरहाल, इन पुरानी बातों से हटकर अब कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट में भी कुछ ऐसी गलतियां की गई हैं जो कर्मकार कल्याण बोर्ड और हरक सिंह रावत के बीच की दूरियों को और भी बढ़ा देगा। दरअसल, कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट में बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर शमशेर सिंह सत्याल का नाम तो अपडेट किया गया है। लेकिन साथ ही श्रम मंत्री के तौर पर हरक सिंह रावत का नाम लिखने के बजाय शमशेर सिंह सत्याल को ही श्रम मंत्री दर्ज कर दिया गया है।
हालांकि, वेबसाइट में यह गलती लापरवाही से हुई या फिर किसी ने जानबूझकर ऐसा किया, यह कहना तो मुश्किल है। लेकिन इस मामले से एक बार फिर कर्मकार कल्याण बोर्ड सुर्खियों में आ गया है। श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि यह बोर्ड में किसी की शरारत हो सकती है। उन्होंने इस से ज्यादा कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
उधर, बोर्ड की सचिव दीप्ति सिंह ने इस सवाल पर बचने की कोशिश करते हुए फोन को स्विच ऑफ कर लिया। दीप्ति सिंह वहीं अधिकारी हैं जिन्हें मंत्री हरक सिंह रावत का विरोधी माना जाता है।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।