18 मई को खोले जाएंगे भगवान बदरीनाथ के कपाट

टिहरी। हिन्दुओं के प्रसिद्ध चार धामों में से एक श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय कर दी गई है। 18 मई को ब्रह्म बेला में प्रातः 4 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। आज बसंत पंचमी के धार्मिक महोत्सव पर नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राज दरबार में टेहरी नरेश महाराजा मनुजेंद्र शाह ने पारंपरिक तौर पर धाम के कपाट खुलने की विधिवत घोषणा की।
इससे पहले राज दरबार में गणेश और पंचांग पूजा के साथ भगवान श्री बदरी विशाल का आवाहन किया गया, जबकि श्री बदरीनाथ धाम का तेल कलश डिमरी पुजारियों ने नरेंद्र नगर राजदरबार पहुंचा दिया है। कपाट खुलने की तिथि तय करने के साथ ही भगवान श्री बदरी विशाल के नित्य प्रति अभिषेक में प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल को पिरोने की तिथि भी निश्चित कर दी गई है।
राज दरबार में ही महारानी और अन्य सुहागिन महिलाओं के भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए तिलों का तेल पिरोकर तेल कलश में भरा जाएगा। यही तेल कलश नरेंद्र नगर से बदरीनाथ दाम पहुंचेगा और यात्रा काल में इसमें भरे हुए तिलों के तेल से भगवान का अभिषेक होगा। इस अवसर पर राज दरबार नरेंद्र नगर में बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरीपाद, डिमरी पंचायत के पदाधिकारी, सांसद तीरथ रावत, धर्माधिकारी भुवन उनियाल, देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यधिकारी बीड़ी सिंह, चारधाम के उपाध्यक्ष जेपी ममगाईं, पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment