गर्भवती महिला से बदसलूकी: महिला के कंधे पर लड़के को बैठाकर तीन किमी घुमाया..

0
251

गर्भवती महिला से बदसलूकी: महिला के कंधे पर लड़के को बैठाकर तीन किमी घुमाया..



उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमसे जुड़ें


Google News - memoirs publishing

 

गर्भवती महिला से बदसलूकी: महिला के कंधे पर लड़के को बैठाकर तीन किमी घुमाया..

देश-विदेश: मध्यप्रदेश में एक गर्भवती महिला के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। पति ने छोड़ दिया, तो महिला दूसरे आदमी के साथ रह रही थी, जिससे नाराज ससुराल वालों ने महिला का जुलूस निकाला। ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के कंधे पर एक लड़के को बैठाकर तीन किलोमीटर तक ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर नंगे पैर घुमाया। रास्ते भर महिला को लाठी-डंडे से पीटा और पत्थर मारे।इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें से तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के गुना के एक गांव में महिला से बदसलूकी की यह घटना नौ फरवरी को हुई। जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो उसके बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाई। पुलिस ने आरोपी ससुर, जेठ और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गर्भवती महिला गुना के बांसखेड़ी गांव की रहने वाली थी। महिला ने बताया कि दो महीने पहले पति सीताराम मुझे सांगई गांव में डेमा (जिसके घर महिला रह रही थी) के घर छोड़कर इंदौर चला गया। पति ने जाते वक्त कहा था कि अब में तुम्हें नहीं रख सकता, तुम डेमा के साथ ही रहो।

बाद में महिला के ससुर गुनजरिया वारेला, जेठ कुमार सिंह, केपी सिंह और रतन आए और घर चलने के लिए कहा। लेकिन जब महिला ने मना किया, तो वो महिला को पीटने लगे। महिला के कंधे पर गांव के एक लड़के को बैठा दिया और सांगई से बांसखेड़ी ससुराल तक तीन किलोमीटर तक नंगे पैर ले गए। महिला के पेट में पांच महीने का गर्भ है। फिर भी ससुर और जेठ मुझे घसीटते रहे। डंडे, पत्थर, क्रिकेट के बल्ले से पैरों में मारते रहे। इस दौरान पति ने फोन कर अपने परिवार वालों से महिला को छोड़ने के लिए भी कहा, लेकिन उसकी भी किसी ने नहीं सुनी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा गाली देना, धक्का देना, चांटा मारना, जान से मारने की धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया है।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here