तमिलनाडु में आग दुर्घटना में मारे गए लोगों को मोरारीबापू ने भेजी सहायता

तमिलनाडु में आग दुर्घटना में मारे गए लोगों को मोरारीबापू ने भेजी सहायता

तमिलनाडु में आग दुर्घटना में मारे गए लोगों को मोरारीबापू ने भेजी सहायता
तमिलनाडु के विरुधुनगर में कल एक पटाखा फैक्ट्री में लगी आग की घटना में कम से कम 17 लोग मारे गए। चेन्नई में रहने वाले रामकथा के श्रोता मौके पर पहुंच गए हैं और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की है। पूज्य मोरारीबापू की तरफ से इस दुखद घटना के पीड़ितों के परिवारों को सांत्वना देने के लिए प्रत्येक को 5000 रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की गइ है। यह सहायता राशि रामकथा के श्रोताओं द्वारा मौके पर वितरित की जाएगी। कुल राशि 85 हजार है। इससे पहले भी देश के किसी भी हिस्से में त्रासदी की परिस्थिति में पूज्य मोरारीबापू की तरफ से सहायता प्रदान की गइ है। पूज्य मोरारी बापू ने सभी मृतकों के निर्वाण के लिए प्रार्थना की है और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment