सोशल मीडिया में भी जागरूकता और चेतावनी दे रही है पुलिस

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी जोरदार तरीके से मोर्चा संभाल रखा है। कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करने के बाद अब यातायात नियमों के प्रति चेताने और नियमों का पालन करने के लिए भी पुलिस ने सोशल मीडिया पर नए तरीके से जागरूकता और चेतावनी देनी शुरू कर दी है।
उत्तराखण्ड में कोविड-19 के दौर में लोगों के लिए हर समय खड़ी रहने वाली पुलिस को छोटी-छोटी बातों में जनता के कोप का भाजन भी बनना पड़ता है। यहां तक कि पुलिस कर्मियों से चालान या नियमों के पालन को लेकर लोगों की झड़प की सूचनाएं भी अकसर सुनाई देती रहती हैं। इसके बावजूद लोग न तो नियमों का पालन करते हैं और न ही अपना रौब झाड़ने से बाज आते हैं।
इस तरह के मामलों से यातायात पुलिस कर्मियों को रोजाना ही जूझना पड़ता है। चैराहों पर खड़े यातायात पुलिसकर्मी कुछ तो बेहद शालीन तरीके से यातायात को चलाते हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो शायद घर के झगड़े का गुस्सा चैक पर खड़े हो कर वाहन चालकों पर उतारते हैं। वहीं करेले पर नीम का काम वाहन चालक भी करते हैं। अकसर वाहन चालक पूरी सड़क घेर कर खड़े हो जाते हैं जिसकी वजह से दूसरी तरफ से आने वाले वाहनों के लिए जगह ही नहीं बचती है और फिर जाम लग जाता है ऐसे में पुलिसकर्मियों को सख्त रवैया अपनाना पड़ता है और फिर गरमागरमी भी हो ही जाती है।
यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात विभाग सड़कों पर सख्ती तो कर ही रहा है साथ ही सोशल मीडिया पर भी जागरूकता और चेतावनी भरे संदेश जारी कर रहा है। इसमें कहीं पुराने अभिनेता के डायलॉग हैं तो कहीं यातायात पुलिस की चेतावनी। इसके बाद भी यदि वाहन चालाक अपने व्यवहार में सुधार नहीं लाते हैं तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही पुलिस को करनी ही पड़ती है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

महाकुंभ की सोप को लेकर देहरादून पुलिस मुख्यालय में अंतरराज्यीय मंथन बैठक

Next post

उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्रियों ने संयुक्त रूप से किया राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी की डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारम्भ।