प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश,बदरीनाथ में गिरी बर्फ

देहरादून। प्रदेश में शुक्रवार देर रात अचानक मौसम ने करवट बदली और आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे शनिवार की सुबह मौसम सुहावना हो गया। राज्य के अन्य इलाकों में सुबह तक बारिश होने का सिलसिला जारी रहा। बारिश होने से कई दिनों से बढ़ रहे तापमान से कुछ राहत तो मिली, लेकिन फिर से धूप खिल गई। वहीं शनिवार सुबह बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई है। जिससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
श्रीनगर में रात साढ़े तीन बजे बारिश शुरू हुई और करीब आधे घन्टे तक रही। इससे पहले आसमान साफ था। शनिवार की सुबह यहां बादल छाए रहे। कर्णप्रयाग, और टिहरी में रात से सुबह तक बारिश जारी रही।
उत्तरकाशी के बड़कोट में यमुनोत्री घाटी में भी मध्य रात्री से लगातार सुबह तक रिमझिम बारिश हुई।  वहीं अगले कुछ दिनों में भी तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। इससे गर्मी बढ़ सकती है।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।