टनकपुर रेलवे स्टेशन से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने ट्रेन को हरीझंडी दिखा कर रवाना किया

उत्तराखंड में आखिरकार लंबे समय के बाद दिल्ली से रेल मंत्री पीयूष गोयल ने टनकपुर से दिल्ली तक चलने वाली पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शुरुआत कर दी है

टनकपुर रेलवे स्टेशन से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने ट्रेन को हरीझंडी दिखा कर रवाना किया, इस दौरान नैनीताल सांसद अजय भट्ट ,अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा, चम्पावत ,लोहाघाट ,खटीमा विधायक भी मौजूद रहे।

बलूनी ने इसे पहाड़ और मैदान के लिए ऐतिहासिक दिन बताया तो वहीं अजय भट्ट और खटीमा विधायक धामी ने पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस चलना नेपाल-भारत से जुड़े क्षेत्रों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया ।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।