शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट को नम आंखों से किया याद..

शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट को नम आंखों से किया याद..

 

शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट को नम आंखों से किया याद..

उत्तराखंड: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में 16 फरवरी 2019 को आइईडी ब्लास्ट में शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट की दूसरी बरसी पर उनके साहस और बलिदान को भी याद किया गया। शहीद के नेहरू कॉलोनी स्थित आवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित की। शहीद को श्रद्धांजलि देने देने के लिए बहुत से लोग पहुंचे थे। इस दौरान शहीद बेटे को याद कर पिता एसएस बिष्ट व मां रेखा बिष्ट की आंखें नम हो गईं।

मसूरी विधायक गणेश जोशी भी शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के घर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। अगर हम सुरक्षित हैं तो इसका श्रेय उन सैनिकों को जाता है, जो सीमा पर देश की रक्षा के लिए विषम परिस्थिति में भी खड़े रहते हैं। उन्होंने शहीद के माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

देश और समाज के लिए कार्य करने वालों का स्थान अलग..

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभुलाल बहुगुणा भी शहीद को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश और समाज के लिए कार्य करने वालों का स्थान सबसे अलग होता है। हम सभी इसलिए सुरक्षित हैं। क्योंकि हमारे जवान सीमा पर देश के दुश्मनों से लोहा लेते हैं। देश और देशवासियों की रक्षा के लिए वह हर मौसम में सीमा पर निर्भीक होकर डटे रहते हैं। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि उन्हें और उनके परिवार को पूरा सम्मान दें।

शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता ने पत्रकारों से बातचीत में बेटे के नाम पर स्कूल खोलने की इच्छा जताई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अगर भूमि उपलब्ध कराए तो वह इस स्कूल में निर्धन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देना चाहते हैं। उनका सपना है कि वह बच्चों को सेना में जाने के लिए तैयार करें। इसके लिए उनकी मुख्यमंत्री से भी बातचीत भी हुई है। आपको बता दें कि, एसएस बिष्ट ने बेटे के नाम पर अल्मोड़ा और देहरादून जनपद में 11-11 बच्चों को दस-दस हजार रुपये की छात्रवृत्ति देने की पहल की है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।