सतपुली में आम आदमी पार्टी विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन ।

सतपुली में आम आदमी पार्टी विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन ।

उत्तराखंड प्रभारी व दिल्ली विधायक दिनेश मोहनिया ने किया उद्घाटन
मनोज नोडियाल
कोटद्वार। विधानसभा चौबट्टाखाल के अन्तर्गत नगर सतपुली में उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी व दिल्ली विधायक दिनेश मोहनिया द्वारा उद्घाटन किया गया ।
दिनेश मोहनिया के सतपुली आगमन पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं के साथ भारत माता की जय व आम आदमी जिन्दाबाद के नारों के साथ किया गया । उसके उपरान्त उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी व दिल्ली विधायक दिनेश मोहनिया द्वारा पूजा पाठ व हवन कर आप विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन किया गया ।इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्तर सीटो पर चुनाव लड़ेगी जिसके लिये पार्टी ने मजबूती से उत्तराखंड में पैर जमा लिए है ।
साथ ही बताया कि अन्य पार्टियों के कई विधायक व कई बड़े नेता आप के सम्पर्क में है जो चुनाव से पहले पार्टी से जुड़ेंगे।इस अवसर पर आप युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी, लोकसभा प्रभारी शशिमोहन कोटनाला, अनीता रावत, सहित सैकड़ों लोग सम्लित हुये

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।