सिमली-ग्वालदम-बागेश्वर-जौलजीवी राजमार्ग, एनएच घोषित, बनेगा डबललेन

सिमली-ग्वालदम-बागेश्वर-जौलजीवी राजमार्ग, एनएच घोषित, बनेगा डबललेन

भारतमाला परियोजना के तहत निर्मित होगा यह डबललेन राष्ट्रीय मार्ग।
230 कि.मी. लम्बा यह मार्ग चिन्हित हुआ नया राजमार्ग संख्या 109 k
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री का जताया आभार।
देहरादून:मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सिमली-ग्वालदम-बागेश्वर-मुन्स्यारी-जौलजीवी राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस महत्वपूर्ण राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होने से राज्य की बड़ी मांग पूरी हुई है। राज्य को सडक मरम्मत आदि में होने वाली बड़ी राशि की भी इससे बचत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क सीमान्त क्षेत्रों को जोड़ने वाली प्रमुख सडक रही है।

भारत माला के तहत इसके डबल लेन निर्माण से आवागमन में भी सुविधा होगी। भारत माला के तहत बनने वाली इस डबल लेन सडक के निर्माण में तेजी आने के साथ ही भविष्य में इसकी मरम्मत आदि में होने वाला व्यय भी भारत सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

उत्तराखंड में शनिवार से पॉलिथिन बैग पर पूर्ण प्रतिबंध

Next post

आपदा की इस घड़ी में टिहरी महोत्सव का भव्य उद्घाटन ,सरकार की आपदा पीड़ितों के प्रति संवेदहीनता को दिखाता :राजिया बेग ,आप उपाध्यक्ष