गौला नदी के किनारे आग से 200 झोपड़ियां जलकर राख

हल्द्वानी। मोटाहल्दू में गौला नदी के किनारे बसे मजदूरों की झोपड़ियों में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद उन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन तबतक मजदूरों की लगभग 200 झोपड़ियां चल राख हो गई थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अभी तक आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक इन झोपड़ियों में गौली नदी में खनन करने वाले मजदूर रहते थे। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से 200 झोपड़ियां जलकर राख हो गई है। राजस्व विभाग और वन विभाग के अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। साथ ही मामले की जांच भी जा रही है कि इन झोपड़ियों में आग कैसी लगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।