उपजिला अधिकारी के द्वारा किया गया पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण l

उपजिला अधिकारी के द्वारा किया गया पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण l

सतपुली l राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर अमोठा स्थित नयारघाटी फिलिंग स्टेशन का उपजिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा पेट्रोल पंप में पेट्रोल स्टॉक पंजीका साथ ही अग्निशमन यंत्र व पेट्रोल पंप में उपभोक्ताओं के लिए दी जाने वाली सुविधाओं का भी निरीक्षण किया l निरीक्षण में पेट्रोल स्टॉक पंजीका मैं पेट्रोल और डीजल स्टॉक का घनत्व पंजिका के अनुसार पेट्रोल डीजल का घनत्व सही पाया गया, साथ ही अग्निशमन यंत्रों की वैधता एवं उनका प्रेशर भी सुचारू रूप से सही मिला l मौके पर उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने निरीक्षण कर पेट्रोल पंप में शौचालय की व्यवस्था को सही करने तथा उपभोक्ताओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए एवं पंप पर कार्य कर रहे हैं कर्मचारियों को निर्धारित भेषभूषा में रहने का निर्देश भी दिया l इसके अलावा कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोल पंप पर मास्क का प्रयोग न करने पर आपत्ति दर्ज कर प्रबंधक को कोविड-19 के दृष्टिगत रखते हुए सभी कर्मचारियों को मास्क पहनने व सामाजिक दूरी बनाए का भी निर्देश दिया l

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।