मिजोरम में असम राइफल्स ने जब्त की 12 करोड़ की नशीली दवाईयां

मिजोरम में असम राइफल्स ने जब्त की 12 करोड़ की नशीली दवाईयां

 

आइजोल : तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत असम राइफल्स को बड़ी सफलता मिली है. असम राइफल्स (पूर्वी) के मुख्यालय से जुड़ी आइजोल बटालियन ने कोनपुई वेंगथर में 2,41,900 मेथाम्फेटामाइन गोलियां (नशीली गोलियां) बरामद की हैं. ये बरामदगी शुक्रवार को की गई. एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है.

यह ऑपरेशन असम राइफल्स, मिजोरम पुलिस, कोलासीब की संयुक्त टीम ने एक सूचना के आधार पर चलाया था. मेथाम्फेटामाइन गोलियों की अनुमानित कीमत 12,09,50,000 रुपये बताई जा रही है.

गौरतलब है कि भारत-म्यांमार सीमा से जुड़े मिजोरम में ड्रग्स की तस्करी का बढ़ना चिंता का एक प्रमुख कारण है. ‘पूर्वोत्तर के प्रहरी’ के रूप में जानी जाने वाली असम राइफल्स मिजोरम में तस्करी रोकने में जुटी हुई है.

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।