असम में दूसरी बार बीजेपी की सरकार आ रही है- PM

असम में दूसरी बार बीजेपी की सरकार आ रही है- PM

असम विधानसभा चुनाव के लिए धुआंधार चुनाव प्रचार किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रदेश के बोकाखाट में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब ये तय हो गया है कि असम में दूसरी बार बीजेपी की सरकार आ रही है. असम में दूसरी बार NDA सरकार आएगी. यहां दूसरी बार डबल इंजन की सरकार होगी.

उन्होंने कहा कि आज मैं यहां बैठी हमारी सभी माताओं, बहनों, बेटियों को आदरपूर्वक कह सकता हूं कि आपने जिस जिम्मेदारी और जिन उम्मीदों के साथ बीजेपी की सरकार चुनी थी, उसे पूरा करने के लिए हमने जी-जान से मेहनत की है.

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।