अपने राजनीतिक गुरु से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

 

अपने राजनीतिक गुरु से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

देहरादून: मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत सबसे पहले अपने राजनीतिक गुरु और पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी से मिलने पहुंचे. बीसी खंडूरी से मिलकर तीरथ सिंह रावत ने उनका हाल-चाल जाना. इसके बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बीसी खंडूरी का आर्शिवाद लिया और हरिद्वार के लिए निकल गए. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत महाकुंभ के पहले शाही स्नान में हिस्सा लेने हरिद्वार पहुंचेंगे, जहां वे हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना करेंगे

बता दें सीएम तीरथ सिंह रावत आज सुबह-सुबह पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी से मिलने उनके आवास बंसत विहार पहुंचे थे. तीरथ सिंह रावत और बीसी खंडूरी के बहुत पुराने संबंध हैं. तीरथ सिंह रावत, बीसी खंडूरी को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं, तो वहीं, बीसी खंडूरी उन्हें अपना दत्तक पुत्र मानते हैं. यही कारण है कि आपने कार्यकाल के पहले ही दिन वे अपने गुरु और अभिभावक का आशीर्वाद लेने पहुंचे.

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हरिद्वार जाएंगे, जहां वे कुंभ के पहले शाही स्नान में हिस्सा लेगें. मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहेंगी. बता दें कि एक दिन पहले ही सीएम तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार महाकुंभ को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी. जिसमें उन्होंने किसी भी तरह की कोताही न बरते और महाकुंभ के भव्य आयोजन को लेकर निर्देश दिए गए थे

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।