सीएम तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में सांसद बलूनी से की भेंट

सीएम तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में सांसद बलूनी से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास 20 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड में भेंट की। मुख्यमंत्री श्री रावत पदभार ग्रहण के बाद पहली बार दिल्ली की यात्रा पर हैं। सांसद श्री बलूनी ने उनका स्वागत किया और कहा कि तीरथ जी के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास अभियान में निरंतर उनके साथ हैं। हम उत्तराखंड को विकसित, संपन्न और समृद्ध राज्य बनाने के लिए कृत संकल्प है। मुख्यमंत्री के साथ उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे  और वरिष्ठ नेता बलराज पासी भी थे। 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।