सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए सोनिया से लेकर राहुल गांधी तक करेंगे प्रचार

सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए सोनिया से लेकर राहुल गांधी तक करेंगे प्रचार

सल्ट विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी। यह सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को सौंप भी दी गई है। इस सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल का नाम सबसे ऊपर है। लेकिन पूरा दारोमदार स्थानीय नेताओं पर ही रहना है।

सोमवार को राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि कांग्रेस सल्ट उपचुनाव में भाजपा सरकार के चार साल की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्दयेश, पूर्व सीएम हरीश रावत, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, गोविंद सिंह कुंजवाल, महेंद्र सिंह माहरा, सांसद प्रदीप टम्टा, महेंद्र सिंह पाल, विधायक दल के उपनेता करन माहरा, काजी निजामुद्दीन, सुरेंद्र सिंह नेगी, रणजीत सिंह रावत, राजेंद्र भंडारी, मदन सिंह बिष्ट, प्रकाश जोशी, आदेश चौहान, मनीष खंडूडी, हरीश धामी, सरिता आर्य, मनोज तिवारी, मनोज रावत, एससी विभाग के अध्यक्ष राजकुमार और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर शामिल हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।