कोरोना लॉकडाउन में एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा किए कार्यो के आधार पर हो पास: डॉ सोनी।

कोरोना लॉकडाउन में एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा किए कार्यो के आधार पर हो पास: डॉ सोनी।IMG-20210302-WA0028-300x225 कोरोना लॉकडाउन में एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा किए कार्यो के आधार पर हो पास: डॉ सोनी।

 

देहरादून: वैश्विक महामारी कोरोना से जहाँ दुनियां प्रभावित हुई हैं वही लॉकडाउन के कारण विद्यालय भी बंद रहे हैं जिसका सीधा प्रभाव बच्चों के पठन पाठन पर पड़ा है लेकिन लॉकडाउन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा गरीबो को राशन बाटना, गांव में सेनेटाइजर का छिड़काव करना, वृद्ध व अकेले रह रहे लोगो की सहायता करना, मास्क का वितरण तथा रक्तदान जैसा सराहनीय कार्य किये है ऐसे में एनएसएस स्वयंसेवियों को बी व सी प्रमाण पत्र की परीक्षा न कराकर स्वयंसेवियों द्वारा किए कार्यों के आधार पर उत्तीर्ण करने की मांग की गई हैं।
इस संबंध में छात्रहितों व पर्यावरण के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रहे पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी का कहना है जुलाई 2020 में परिषदीय परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया हैं और कक्षा 12 में पढ़ने वाले बच्चे कोई पढ़ाई के लिए गांव से बाहर चले गए हैं तो कोई रोजगार के तलास में तथा कई बालिकाओं की शादी हो गई हैं ऐसे में एनएसएस की जो बी व सी प्रमाण पत्र की परीक्षाएं कराई जा रही हैं उसमें अधिकतर बच्चे अनुपस्थित रहेंगे क्योंकि इसमें बहुत लंबा समयांतराल हो गया है ऐसे में जो बच्चे परीक्षा में सम्मिलित नही हो पाते हैं उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा जबकि कई विद्यालयों व विश्व विद्यालयों ने अपने छात्रों को बिना परीक्षा दिलाये उत्तीर्ण किए है ऐसे फैसले छात्रहित में माध्यमिक शिक्षा विभाग को भी लेना चाहिए क्योंकि हमारे माध्यमिक विद्यालयों में बारवी पास करने के बाद बच्चे पढ़ाई व रोजगार के तलाश में गांव से बाहर चले जाते हैं ऐसे में एनएसएस की बी व सी प्रमाण पत्र की परीक्षा में बहुत कम छात्र सम्मलित होंगे।
डॉ सोनी ने कहा एनएसएस के स्वयंसेवियों द्वारा कोरोना काल लॉकडाउन में जो सराहनीय कार्य किए हैं उन कार्यों के आधार पर उन्हें उत्तीर्ण किया जाय, इस संबंध में माह जुलाई 2020 में राज्य एनएसएस अधिकारी उत्तराखंड, क्षेत्रीय निदेशक युवा कल्याण भारत सरकार, अध्यक्ष/शिक्षा निदेशक तथा सचिव विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर को सुझाव पत्र द्वारा अवगत कराया गया कि बारवी पास होने से छात्र छात्राएं विद्यालय व गांव से बाहर चले गए हैं और कई बालिकाओं की अन्यत्र गांव में विवाह हो गई हैं ऐसे में उन्हें बुलाना सम्भव नही है एनएसएस के स्वयंसेवियों द्वारा लॉकडाउन में किए कार्यो के आधार पर उन्हें पास किया जाए लेकिन उन सुझावो पर कोई कार्यवाही न करके पेपर कराएं जा रहे हैं जो छात्रहित में नही है ऐसे में पुनःविद्यासलयी शिक्षा परिषद कार्यालय को जो बच्चे स्कूल से पास होकर चले गए, जिन बालिकाओं की शादी हो गई हैं उनके हितो को देखते हुए जो सुझाव पत्र मैंने दिए हैं उन पर पुनः विचार करना चाहिए ताकि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों को बी व सी प्रमाण पत्र का लाभ मिल सके।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।