मातृ सदन की निरंजनी अखाड़े को बैन करने की मांग

हरिद्वार। मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने निरंजनी अखाड़ा को बैन करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि निरंजनी अखाड़ा ने ज्वालापुर से बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को महामंडलेश्वर बनाने का निर्णय लिया है। गृहस्थ वाले को महामंडलेश्वर बनाना संन्यास परंपरा में दुर्भाग्य की बात है। इसीलिए उन्होंने मांग की है कि निरंजनी अखाड़ा को तत्काल बैन किया जाए। स्वामी शिवानंद ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पहले तो निरंजनी अखाड़े ने अपनी जमीनों पर फ्लैट बनाकर लोगों को बेच दिया। अब गृहस्थ जीवन जीने वाले को अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाने घोर पाप कर रहे हैं। निरंजनी अखाड़ा सन्यास धर्म को कलंकित कर रहा हैं। स्वामी शिवानंद ने कहा कि निरंजनी अखाड़ा किसी का अपना नहीं है। ये साधुओं की परंपरा का अंग है। गृहस्थ को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाना नियम विरुद्ध है। यदि इस निर्णय को वापस नहीं लिया जाता है तो वो कोर्ट जाएगे और निरंजनी अखाड़े को बैन करवाएंगे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।