कोटद्वार में हुई पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक

कोटद्वार में हुई पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक

कोटद्वार।कार्यालय अपर कालावड में संपन्न हुई। सभी पूर्व सैनिकों ने विपक्षी नेताओं द्वारा भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी व उनके परिवार को अभद्र भाषा बोल कर निशाना बनाकर देश के माहौल को खराब करने की कोशिश हो रही है।सभी पूर्व सैनिकों ने ऐसी प्रवृत्ति सोच वाले नेताओं की कड़ी निंदा की है।देश की जनता जिनको नकार चुकी है। प्रधानमंत्री पद जो अपना जन्मसिद्ध अधिकार मान रहे थे,वे विदेशों से भी गाली भिजवा रहे हैं। अपना घर ये संभाल नहीं पा रहे हैं। इनका नैतिक पतन हो चुका है। देश की राजनीति के इन गिरे हुए नेताओं को जनहित के मुद्दों पर अपना विचारों को उठाकर भविष्य में अच्छा नेता बनने की कोशिश करनी चाहिए। बैठक में बलवान सिंह रावत कैप्टन सीपी डोबरियाल,उमेद सिंह चौधरी,सत्येंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी,कैप्टन सुरेंद्र सिंह नेगी, कैप्टन सीपी धूलिया,गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल,हशवन्त सिह, शूरवीर खेतवाल, गोपाल सिंह नेगी, आदि उपस्थित रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।