फैसिलेटर भर्ती में होनहार किए बाहर, सेटिंग बाजों को नौकरी- मोर्चा

फैसिलेटर भर्ती में होनहार किए बाहर, सेटिंग बाजों को नौकरी- मोर्चा

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में ब्लॉक लेवल फैसिलेटर भर्ती का है मामला

होनहारों को साक्षात्कार में सिर्फ 5 से 6 अंक तथा सेटिंग बाजों को 15 से 20 अंक !

होनहार युवाओं से किया गया विभाग द्वारा धोखा !

मोर्चा युवाओं को न्याय दिलाकर ही दम लेगा |

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि फरवरी 2021 में अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय द्वारा ब्लॉक लेवल फैसिलेटर के पदों पर नियुक्ति हेतु साक्षात्कार संपन्न कराया गया था |

उक्त नियुक्ति/ भर्ती प्रक्रिया में हाई स्कूल, इंटरमीडिएट तथा स्नातक के कुल अंको हेतु अधिकतम 20 अंक निर्धारित किए गए थे, यानि हाई स्कूल के अधिकतम 6 अंक, इंटरमीडिएट के 6 एवं स्नातक के 8 अंक निर्धारित किए गए थे |

इसके साथ- साथ साक्षात्कार के 30 अंक भी निर्धारित किए गए थे| हैरानी की बात यह है कि होनहार एवं सिफारिश विहीन अभ्यर्थियों, जिनको शैक्षिक आधार पर 18-20 अंक प्राप्त हुए थे , उनको साक्षात्कार में 30 में से मात्र 5-6 अंक देकर बाहर का रास्ता दिखाया गया तथा वहीं दूसरी ओर शैक्षिक आधार पर कम अंक प्राप्त करने वाले एवं सिफारिशी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में 15-20 अंक देकर नौकरी थमा दी गई, जोकि होनहार एवं सिफारिश विहीन युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा है | मोर्चा विभाग द्वारा छले गये युवाओं को न्याय दिलाकर ही दम लेगा | पत्रकार वार्ता में -भीम सिंह बिष्ट, सुशील भारद्वाज आदि थे |

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।