चारधाम सड़क परियोजना का कार्य तेजी के साथ करने में जुटी सरकार

चारधाम सड़क परियोजना का कार्य तेजी के साथ करने में जुटी सरकार

श्रीनगर: इन दिनों चारधाम सड़क परियोजना का कार्य प्रदेश में तेजी के साथ किया जा रहा है. लेकिन अभी भी एनएच-58 पर कुछ जगहें ऐसी है जहां सड़क चौड़ी करण के कार्य में लेट लतीफी हो रही. हालांकि, लोक निर्माण विभाग का दावा है कि वो चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर देंगे.

लोक निर्माण विभाग खण्ड एनएच के अधिशासी अभियंता बलराम मिश्रा ने खास बातचीत में बताया कि देवप्रयाग से श्रीनगर के बीच सड़क चौड़ीकरण का सारा कार्य पूरा हो चुका है. सिर्फ साइन बोर्ड और थोड़ा बहुत कार्य शेष है. तोता घाटी के कार्य भी अप्रैल माह तक पूरे कर दिये जाएंगे. उन्होंने बताया कि ऋषिकेश से लेकर श्रीनगर तक 500 मीटर का कार्य भी समय रहते पूरा कर लिया जाएगा.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।