हरबंस कपूर को राजनीति से संन्यास लेने की सलाह – धीरेंद्र प्रताप

हरबंस कपूर को राजनीति से संन्यास लेने की सलाह – धीरेंद्र प्रताप 

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने राज्य की विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य  हरबंस कपूर हो राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी है ।
कहा कि जिस तरह से पिछले 20 वर्षों में उत्तराखंड गठन के बाद भी उन्हें एक बार भी मंत्री पद से नहीं नवाजा गया, इससे स्पष्ट है कि विधायक का बेशक उन्हें टिकट दिया गया लेकिन मंत्री के रूप में उनकी क्षमता को कमजोर आंका गया।
उन्होंने कहा कि अगर वह हरबंस कपूर की जगह होते तो अब तक कभी का राजनीति से सन्यास ले लेते। उन्होंने कहा कि देहरादून को स्मार्ट सिटी बनने में जो कठिनाई आ रही है । उसका एक मुख्य कारण यह भी है की हरबंस कपूर जैसे वरिष्ठ विधायक को एक बार भी मंत्री पद के लायक नहीं समझा गया ।
उन्होंने हालांकि इसे भाजपा का आंतरिक मामला बताया परंतु उन्होंने कहा एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में वह निश्चय ही समझते हैं की वरिष्ठता को कभी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए चाहे वह कांग्रेस हो या भाजपा

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।