राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ

राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ

कोटद्वार।राष्ट्रीय सेवा योजना की राजीव गांधी नवोदय विद्यालय सन्तूधार इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ प्राचार्य महोदया श्रीमती वन्दना भारद्वाज द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया , स्वयंसेवियों द्वारा सरस्वती वन्दना करके कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवी छात्राओं ग्रेसी अजलि मुस्कान , अनुजा , अंकिता हिमानी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई अन्य स्वयं सेवी , रिषिता , ईशा , खुशी एवं – शिवम द्वारा रासेयो के लक्ष्य गीत को प्रस्तुत विशेष शिविर की रूपरेखा पर कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह लिंगवाल द्वारा स्वयंसेवी छात्र – छात्रोंओं को विस्तृत रूप से समझाया गया , प्राचार्य द्वारा विशेष शिविर के सफल होने की शुभकामना के साथ स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना विभिन्न आयामों को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिये कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र सिंह लिंगवाल द्वारा किया गया , कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम सहप्रभारी पूनम रावत , विपिन गौड , सिद्धार्थ ध्यानी , प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।