इस वर्ष 10 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट।

इस वर्ष 10 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट।

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा लिया गया निर्णय।
मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत से मंगलवार को सचिवालय में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष  नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा ने भेंट की।

 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की अपेक्षानुसार हेमकुंड साहिब मेनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष हेमकुंड साहिब के कपाट एक जून के बजाय 10 मई, 2021 को खोलने का निर्णय लिया गया है।

 

इस प्रकार अब हेमकुंड साहिब की यात्रा 10 मई से आरम्भ हो जायेगी। गत वर्ष यात्रा कोविड के कारण बाधित रही थी, अतः इस वर्ष 10 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने का निर्णय ट्रस्ट द्वारा लिया गया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।