कुंभ मेले का आयोजन एक कड़ी परीक्षा के समानःनिशंक

देहरादून। धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित कुंभ मेले का नोटिफिकेशन जारी होने में अब कुछ ही दिन का वक्त बचा है। सरकार पहले ही ये तय कर चुकी है कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कुंभ मेला का आयोजन होगा। वहीं, प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने देहरादून पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कुंभ मेले के आयोजन की तुलना एक परीक्षा के आयोजन से कर दी। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि अगर सभी लोग कोरोना बचाव संबंधी मानकों का पालन करेंगे, तो कुंभ का आयोजन अच्छे ढंग से हो सकेगा। जब पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर से गुजर रही थी। उस दौरान भी देश में नीट और जेईई की परीक्षा कराई गई. दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा नीट कराने में केंद्र सरकार सफल रही है। यही नहीं, बिहार में भी इन्हीं मानकों को लेकर चुनाव कराए गए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि 16 लाख लोग एक साथ परीक्षा देने बैठते हैं। लेकिन कुंभ में लोग अगर आ रहे हैं तो वह थोड़ा डिस्टेंस मेंटेन करके रखें. कोरोना से बचाव को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करें, तो ऐसे में दिक्कत नहीं होगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।