लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोना पॉजिटिव, AIIMS में हैं भर्ती

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोना पॉजिटिव, AIIMS में हैं भर्ती

कोरोनावायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है. देश में लगातार कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं. इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए. दिल्ली AIIMS  की ओर से जानकारी दी गई है कि ओम बिरला 19 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद उन्हें 20 मार्च को ऑब्जर्वेशन में रखने के लिए AIIMS के कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया. वह हालत स्थिर है.

भारत में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 43,846 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, नए मरीजों के साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,15,99,130 हो गए. कोविड-10 के उपचाराधीन मरीजों की तादाद में लगातार 11वें दिन वृद्धि दर्ज किए जाने के बाद अब यह संख्या 3,09,087 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.66 प्रतिशत है.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।