मदन कौशिक बने उत्तराखंड बीजेपी के नए अध्यक्ष, नड्डा ने की नियुक्ति
मदन कौशिक बने उत्तराखंड बीजेपी के नए अध्यक्ष, नड्डा ने की नियुक्ति
उत्तराखंड बीजेपी ने सरकार के बाद संगठन में भी बड़ा बदलाव किया है. पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की भी कुर्सी चली गई है. पार्टी हाईकमान में त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मदन कौशिक को उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कौशिक को ये जिम्मेदारी सौंपी है.

मदन कौशिक हरिद्वार विधानसभा सीट से विधायक हैं. त्रिवेंद्र सरकार में वो शासकीय प्रवक्ता के साथ शहरी विकास मंत्रालय समेत कई अन्य विभागों के कैबिनेट मंत्री थे. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मदन कौशिश को शुभकामनाएं मिल रही हैं. भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी शिष्टाचार भेंट की और कौशिक को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
Share this content:


