गार्ड ऑफ ऑनर पर बोले मदन कौशिक, बस चूक हो गई….

गार्ड ऑफ ऑनर पर बोले मदन कौशिक, बस चूक हो गई….

देहरादून । बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने गार्ड ऑफ ऑनर लेने के मामले पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं लंबे वक्त से कैबिनेट मंत्री रहा हूं और मुझे ध्यान नहीं रहा कि मुझे गार्ड ऑफ ऑनर नहीं लेनी चाहिए। कौशिक ने कहा कि ये चूक हो गई। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था।

आपको बता दें कि मदन कौशिक बागेश्वर दौरे पर थे इसी दौरान उन्हें पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसे मदन कौशिक ने स्वीकार भी कर लिया। एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया जा सकता।

इस मुद्दे पर प्रदेश में राजनीति गरमा गई। कांग्रेस ने मुखर होकर इसका विरोध किया और बीजेपी समेत स्थानीय पुलिस प्रशासन पर भी आरोप लगाए। कांग्रेस ने कहा कि ये सत्ता का दुरुपयोग है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।