नये प्रदेश अध्यक्ष कौशिक को महाराज ने दी बधाई

नये प्रदेश अध्यक्ष कौशिक को महाराज ने दी बधाई

देहरादून। चौबट्टाखाल विधायक  सतपाल महाराज ने हरिद्वार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक को उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएँ दी है।
चौबट्टाखाल विधायक  सतपाल महाराज ने भाजपा हाईकमान द्वारा प्रदेश संगठन की कमान हरिद्वार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक को सौंपे जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ-साथ इसके लिए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।
महाराज ने कहा कि मदन कौशिक भारतीय जनता पार्टी के बहुत वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं और वह पार्टी में अनेक दायित्व संभालने के अलावा प्रदेश की भाजपा सरकारों में कई बार मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होने कहा कि मदन कौशिक जी के प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। निश्चित रूप से उनके नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा नये कीर्तिमान स्थापित करेगी।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य किया जायेगा: महाराज

Next post

त्रिवेंद्र के लिए ग्रहण साबित हुए गैरसैंण पर तीरथ सरकार लेगी यू टर्न , भावना पांडे ने कहा तीसरा विकल्प करेगा स्वागत