विधायक राठौर बनेंगे निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर, शाही स्नान में होंगे शामिल

विधायक राठौर बनेंगे निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर, शाही स्नान में होंगे शामिल

 

हरिद्वार । हरिद्वार के ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर महामंडलेश्वर बनेंगे। पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा ने उन्हें महामंडलेश्वर पद से नवाजने का फैसला किया है। 12 अप्रैल से पहले उनको यह पद दे दिया जाएगा। विधायक राठौर ने अखाड़े के इस फैसले का स्वागत किया है। खाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने शुक्रवार को कहा कि महामंडलेश्वर बनने के बाद सुरेश राठौर शाही स्नान में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि संत रविदास हमारे आराध्य हैं। हमारे लिए गौरव की बात है कि राठौर अखाड़े से जुड़ने जा रहे हैं। अखाड़े का काम समाज को जोड़ने का है।

हमारे लिए जाति मतभेद नहीं होता है। पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने बताया कि सुरेश राठौर रविदासाचार्य हैं। महामंडलेश्वर बनने के बाद वह अखाड़े से जुड़ जाएंगे। उनका नाम महामंडलेश्वर रविदासाचार्य सुरेश राठौर होगा। महंत रविंद्रपुरी ने बताया कि महामंडलेश्वर पद से नवाजे जाने के बाद विधायक अखाड़े का हिस्सा होंगे। उधर, विधायक सुरेश राठौर का कहना है कि वे अखाड़े के फैसले का स्वागत करते हुए पद स्वीकार कर रहे हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।