डोईवाला पहुंचे भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत

देहरादून। डोईवाला विधानसभा में किसान महापंचायत का आयोजन हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ महापंचायत के लिए डोईवाला पहुंचे रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ओर किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ किसान महापंचायत में शिरकत की।
डोईवाला महापंचायत में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने की शिरकतये भी संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े हरेन्द्र बालियान ने बताया कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता के चलते पूरे देश में किसानों द्वारा किसान महापंचायत आयोजित की। डोईवाला में भी सैकड़ों किसान केंद्र द्वारा किसानों के ऊपर थोपे गए तीन कानून के खिलाफ किसान महापंचायत आयोजित की। किसान महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।. किसानों का कहना है कि जब तक तीन काले कानून वापस नहीं लिए जाते किसानों का आंदोलन खत्म नहीं होगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।