प्रमोद नैलवाल की भाजपा में वापसी हुई तो देंगे इस्तीफा

प्रमोद नैलवाल की भाजपा में वापसी हुई तो देंगे इस्तीफा

मंडल अध्यक्ष भिकियासैंण ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजा पत्र

अल्मोड़ा 18 मार्च : पिछले चुनावों में भाजपा से बगावत कर रानीखेत विधानसभा से चुनाव लड़ चुके प्रमोद नैलवाल की भाजपा में वापसी पर भिकियासैंण मंडल के कार्यकर्ताओं ने संशय खड़ा कर दिया है। भिकियासैंण मंडल के अध्यक्ष त्रिलोक भंडारी ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को पत्र भेजकर कहा है कि अगर नैनवाल को पार्टी में वापस लिया गया तो मंडल के सभी कार्यकर्ता सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे।
प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में भंडारी ने कहा है कि प्रमोद नैनवाल ने वर्ष 2009 में पंचायत चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा। जबकि 2012 के विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ सक्रिय कार्यकर्ताओं को बरगलाया गया। 2017 में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़कर पार्टी को यह सीट गंवाने को मजबूर किया। 2019 के पंचायत चुनावों में संगठन के खिलाफ अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे और बेतालघाट में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा कर पार्टी को हराने का काम किया। भंडारी ने कहा है कि नैनवाल को पार्टी में शामिल करने से जहां संगठन को नुकसान होगा। वहीं समर्पित कार्यकर्ताओं की भावनाओं को भी ठेस पहुंचेगी। भंडारी ने अपने पत्र में कहा है कि अगर नैनवाल को पार्टी में वापस लिया गया तो भिकियासैंण मंडल के सभी कार्यकर्ता अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।