जन जागरूकता रैली निकाली

जन जागरूकता रैली निकाली
मनोज नौडियाल
कोटद्वार। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतुधार में रा.से. योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के मौके पर जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह लिंगवाल व सह प्रभारी पूनम रावत के नेतृत्व में ग्राम बड़ेथ जाकर स्वयंसेवकों ने नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड विषय पर जन जागरूकता रैली निकाली। वहीं ग्राम प्रधान उपेंद्र सिंह रावत ने स्वयं स्वयंसेवियों की जन जागरूकता रैली को समर्थन दिया व उनके जलपान की व्यवस्था की। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्राम बड़ेथ,शहीद हरेंद्र सिंह नेगी द्वार के आसपास स्वच्छता अभियान भी चलाया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री देवेन्द्र जोशी एवं शिक्षिका कुछ प्रमिला ध्यानी मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।