..कोई मुंबई में नहा धोकर तैयार है: हरीश रावत

..कोई मुंबई में नहा धोकर तैयार है: हरीश रावत

देहरादून: राजधानी देहरादून के बीजापुर गेस्ट हाउस में इस वक्त भाजपा कोर ग्रुप की बैठक चल रही है। बीच बजट सत्र के दौरान प्रदेश के सीएम, मंत्री गणों,सांसदों और प्रदेश के शीर्ष भाजपा नेताओं को दून बुलाकर पर्यवेक्षक रमन सिंह और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार बैठक कर रहे हैं। इस बैठक से प्रदेश में सियासी अटकलों का बाजार गर्म है वहीं विपक्षी कांग्रेस नेता भी इस पर टिप्पणी कर रहे हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत ने इस बारे में एक शोसल मीडिया पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है ” उत्तराखंड में फिर राजनैतिक अस्थिरता की चर्चाएं हैं, कुछ लोग दिल्ली में तो, कोई मुंबई में नाह-धोकर के तैयार और राज्य का अस्थिरता के आगोश में जाना, लगता है तयशुदा नियति बन चुकी है। भाजपा के पास अपनी अक्षमता का एक ही जवाब है चेहरा बदलना, धन्य है भाजपा। क्या फार्मूला निकाला जन कल्याण का? उत्तराखंड, राजनैतिक अस्थिरता के लिए भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा।”

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।