खोया अस्तित्व तलाशने में जुटी सपा, चुनाव की तैयारी शुरू

हरिद्वार। उत्तराखंड में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव और हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव को लेकर सभी दल अभी से अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। समाजवादी पार्टी भी पूरी मेहनत के साथ चुनाव के दंगल में अपनी पूरी ताकत दिखाने की कोशिश कर रही है। आने वाले चुनाव और संगठन की मजबूती के मद्देनजर ज्वालापुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर संगठन की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान और वरिष्ठ सपा नेता चंद्रशेखर यादव के अलावा पार्टी के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तराखंड में खोया अस्तित्व तलाशने में जुटी सपा समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान का कहना है कि समाजवादी पार्टी के हरिद्वार जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई। बैठक में सपा द्वारा विधानसभा चुनाव और जिला पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई कि कैसे पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव में कार्य करेंगे। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर यादव का कहना है कि पंचायत चुनाव और प्रदेश कार्यकारिणी की होने वाली बैठक की रूपरेखा बैठक में तैयार की गई।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।