उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, देखिए कहां कैसा रहेगा हाल…..?

उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, देखिए कहां कैसा रहेगा हाल…..?

 

देहरादून । उत्तराखंड में मौसम फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 21 मार्च की शाम से कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।  22 और 23 को बारिश कुछ ज्यादा हो सकती है।

विभाग का कहना है कि इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। 21 की शाम को मौसम में परिवर्तन होगा। 22 को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ वर्षा, बर्फबारी की संभावना है।

बाकी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है। 23 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश, बर्फबारी हो सकती है। शेष जिलों में हल्की से हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 22 मार्च को उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा के लिए ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली, कहीं कहीं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं, धूल भरी आंधी का येलो अलर्ट रखा गया है।

23 मार्च को देहरादून, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा में भी इसी तरह की स्थितियां रहने पर येलो अलर्ट रखा गया है। कहा कि इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यात्रियों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।