तीरथ की टीम तैयार, इन नेताओं को मिली कैबिनेट में जगह

तीरथ की टीम तैयार, इन नेताओं को मिली कैबिनेट में जगह

देहरादून: मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी के बाद तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल ने शपथ ले ली है। पुरानी कैबिनेट के सभी मंत्री रिपीट किए गए हैं। तीन नए मंत्री भी बनाए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री

सतपाल महाराज

बंशीधर भगत

डॉ हरक सिंह रावत

बिशन सिंह चुफाल

यशपाल आर्य

अरविंद पांडे

सुबोध उनियाल

गणेश जोशी

राज्यमंत्री : तीनों स्वतंत्र प्रभार

डॉ . धन सिंह रावत

रेखा आर्य

स्वामी यतीश्वरानंद

सबसे पहले सतपाल महाराज ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली । महाराज के बाद कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत, कोटद्वार से विधायक डॉ हरक सिंह रावत, डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल , बाजपुर विधायक यशपाल आर्य , गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, नरेन्द्र नगर से विधायक सुबोध उनियाल, मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। गणेश जोशी के बाद श्रीनगर से विधायक डॉ . धन सिंह रावत, सोमेश्वर से विधायक रेखा आर्य और हरिद्वार ग्रामीण से भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।