गैरसैंण में हुई त्रिवेन्द्र कैबिनेट की मीटिंग, लिए ये बड़े फैसले

गैरसैंण में हुई त्रिवेन्द्र कैबिनेट की मीटिंग, लिए ये बड़े फैसले

 

गैरसैण: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मंगलवार को त्रिवेन्द्र कैबिनेट की मीटिंग सम्पन्न हुई।
बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले-
उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 संशोधन विधेयक 2021 और उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1959 संशोधन विधेयक 2021 को प्रख्यापित किया गया।
उत्तराखंड भाषा संस्थान अधिनियम में भी संशोधन को मंजूरी दी गई।
हरिद्वार कुंभ मेले के लिए भारत सरकार द्वारा जारी SOP के अनुपालन में उत्तराखंड सरकार द्वारा की गई कार्रवाई को मंजूरी दी गई।
ग्राम पंचायत थैलीसैंण (पौड़ी) और लालपुर (ऊधम सिंह नगर),सिरौली कलां को नगर पंचायत बनाए जाने को मंजूरी दी गई।
केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालन के लिए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई।
चार धाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम बोर्ड में नामांकित सदस्यों की अहर्ता निर्धारण की नियमावली को प्रख्यापित किया गया।
देहरादून में देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय की स्थापना के विधेयक को मंजूरी।
ऊधम सिंह नगर में सूरजमल विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी।
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन को मंजूरी

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।